लालू यादव बिहार के सबसे चर्चित व्यक्ति, दुनिया का बच्चा-बच्चा लालू के कारण बिहार को जानता है-डा भाषा मुखर्जी

Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

भारतीय मूल की डॉ भाषा मुखर्जी इस वर्ष मिस इंग्लैंड चुनी गई है। इन दिनों भाषा भारत परिभ्रमण पर है। इसी क्रम में पटना पहुंची है जहां उन्होंने कल श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका। बातचीत के क्रम में भाषा ने बताया कि आप दुनिया के चाहे किसी भी देश में चले जाएं और आपको भारतीय होने का गर्व हर जगह होता है यहां की मिट्टी की खुशबू आपको पूरी दुनिया में एक अलग पहचान देती है। बिहार के बारे में भाषा को बहुत ज्यादा ज्ञान है।

 वे कहती है कि भगवान बुद्ध महावीर सीता गुरु गोविंद सिंह महाराज जैसे विभूतियों की जन्मस्थली है। बिहार बिहार भ्रमण के क्रम में वे गया वैशाली और पावापुरी भी जाएंगी।उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया के सिलेबस में जब डेमोक्रेसी पढ़ाई होती है तो बताया जाता है कि भारत के बिहार प्रांत के वैशाली में सर्व प्रथम गणतंत्र स्थापित या हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है । भाषा मिस इंग्लैंड चुने जाने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन के साथ मिलकर महिला उत्पीड़न यौन हिंसा जैसे विषयों को लेकर पूरी दुनिया में जनजागृति अभियान भी चला रही। भाषा ने बताया कि भारत में महिलाओं की स्थिति पहले से काफी बेहतर रही है सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ी है। राजनीति खेल साहित्य सिनेमा और प्रशासनिक सेवाओं में भी भारतीय महिलाओं की धमक बढ़ी है। यह सदी भारत ही नहीं पूरी दुनिया में नारी सशक्तिकरण की सदी है।

बिहार के लोगों के बारे में बातचीत क्रम उन्होंने बताया कि लालू यादव बिहार के सबसे चर्चित व्यक्ति है। दुनिया का बच्चा-बच्चा लालू के कारण बिहार को जानता है। उन्हें अफसोस है कि वह लालू जी से नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में जहां कहीं भी भारतीय है वे पल-पल भारत की खबरों पर नजर गड़ाए रहते हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेशों में भारत की छवि और ज्यादा निखरी है। भारतीय सशक्त होकर विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहे है।


Spread the news