मधेपुरा : स्वच्छ मन में होता है ईश्वर का वास – विधायक

Spread the news

विज्ञापन
कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के एसबीजेएस हाईस्कूल मैदान पर शुक्रवार को चार दिवसीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ विधायक निरंजन कुमार मेहता व अन्य ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। यज्ञ 16 मार्च तक चलेगा। इससे पहले सुबह में यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें कुवांरी कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिए। कलशयात्रा में शामिल लोग मुख्यालय के विभिन्न गली, मुहल्ले, चौक, चौराहों और बाजार की सड़क होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां वैदिक परंपराओं और मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। उसके बाद अतिथियों ने द्वीप प्रज्जवलित कर यज्ञ का शुभारंभ किए।

विज्ञापन

यज्ञ शुभारंभ करते हुए विधायक निरंजन कुमार मेहता ने कहा कि पवित्र मन में ईश्वर का वास होता है। लोगों को चाहिए कि संत महात्माओं के वचन को जीवन में उतारे। इससे परिवार में उन्नति आएगी। उन्होंने कहा कि खुद के बदलने से युग बदलेगा। अच्छे कर्म और वचन से समाज में शांति आएगी। यज्ञ के मुख्य यजमान भूमि सुधार उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह ने कहा कि मनुष्य खुद के नाश का कारण बनता जा रहा है। यह काफी चिंतनीय है। लोगों का एक दूसरे पर भरोसा नहीं रह गया है। इसका कारण गलत विचार है। अच्छे विचार और पवित्र आत्मा के लिए मांशाहारी भोजन त्याग करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के भोजन करेंगे। उसी प्रकार का विचार मन में आएगा। उन्होंने सुविचार के लिए संतो की वाणी और अच्छी किताबों का अनुसरण करने को कहा।

विज्ञापन

मौके पर कार्यक्रम के संयोजक दुर्गानंद दास, सह संयोजक अन्नू देवी, पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, पूर्व जिप सदस्य अमलेश राय, सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद यादव, जदयू नेता सुनील मंडल, बवलू यादव, लोजद नेता मनोज यादव, टिप्पू मिश्र, कुलनंद यादव, नोखेलाल गुप्ता, संजय कुमार आजाद, रामजी शर्मा, बसंत झा, बिजली सिंह, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे।


Spread the news