मधेपुरा : उदाकिशुनगंज में भाजपा दक्षिणी मंडल का हुआ संगठन विस्तार

Spread the news

विज्ञापन
प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखंड के दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने संगठन का विस्तार किया है। विस्तारित संगठन में रहटा फनहन गांव के हेमंत कुमार को युवा मोर्चा, भवानंदपुर के रिया देवी को महिला मोर्चा, रहटा गांव के मोहम्मद वाहिद को अल्पसंख्यक मोर्चा, शाहजादपुर डेढाना गांव के परमेश्वर शर्मा को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, जैतेली संथाल टोला के रामलाल मांझी को अनुसूचित जनजाति, गोपालपुर के धर्मदेव मंडल को पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

वही विस्तारित संगठन में बुधमा कोचक्का टोला के राजेश कुमार मेहता को महामंत्री,गोपालपुर के अजीत कुमार को महामंत्री, खाड़ा गांव के मणिकांत सिंह को उपाध्यक्ष, बुधमा गांव के गनगन चौधरी को उपाध्यक्ष, रहटा के पूजा कुमारी को उपाध्यक्ष, मंजौरा के प्रीतम कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, जोतेली के रविंद्र कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष, सिंगारपुर के रवि प्रमोद कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष, बुधमा मनिया गाछी के भोला प्रसाद मेहता को मंत्री, भवानंदपुर के रिंकी देवी को मंत्री,नवटोल गांव के उपेंद्र शर्मा को मंत्री, कुमारपुर गांव के दिनेश मेहता को मंत्री, खाड़ा गांव के ध्रुव ठाकुर को मंत्री,  गोपालपुर के देशराज कुमार ऋषिदेव को मंत्री,  शाहजादपुर के हीरा प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

मनोयन पत्र जारी करते हुए दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि पार्टी हित में काम करें। संगठन पदाधिकारियों को कर्तव्य के प्रति जबावदेह होने को कहा गया है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार के दृढ संकल्प को जन जन तक पहुंचाने की बात कही गई।


Spread the news