गोपालगंज : थावे वाली मैया के दरबार में ग्यारह हजार दीप जला के मनाया गया देव दिवाली

Spread the news

गोपालगंज से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

गोपालगंज/बिहार : थावे मां दुर्गा मंदिर में देर शाम देव दीपावली मनाया गया। 11000 दीपों से जगत जननी मां का दरबार सजाया गया। मंदिर परिसर में दीपों की जगमगाहट से ऐसा प्रतीत होता है, कि सभी श्रद्धालु देव लोक में विचरण कर रहे हो इस अलौकिक दृश्य को देखकर मन मंत्रमुग्ध हो रहा था। इसका आयोजन मां दुर्गा मंदिर न्यास समिति के साथ-साथ वहां के दुकानदार एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाता है। इस दौरान उपस्थित असंख्य भक्तों ने अपने सुख समृद्धि की कामना के लिए पूजा-अर्चना भी किए।

 मान्यता यह है कि इस दिन दीपदान करने वालों को भगवान लंबी आयु के साथ सुख समृद्धि का वरदान देते हैं। दुर्गा मंदिर परिसर में देव दीपावली के दौरान एसपी मनोज कुमार तिवारी मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु शामिल थे।


Spread the news