मधेपुरा : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 14 घंटे तक बेड पर ही पड़ा रहा अज्ञात शव, अस्पताल प्रशासन बेखबर

Spread the news

अमन कुमार
संवाददाता, सदर
मधेपुरा

मधेपुरा/बिहार : सदर अस्पताल की बदहाली दिन बन दिन बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की रात्रि घटना सुनकर कर अस्पताल में इलाज करवाने के नाम से घिन्न होने लगेगी। दिन और रात मिलाकार 24 घंटे होते है यह बात सभी को पता है।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को एक वृद्ध अज्ञात मरीज को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया। जहाँ शनिवार की रात्रि 12 बजे मरीज ने दम तोड़ दिया। रात्रि 12 बजे मौत के बाद से लेकर रविवार के ढाई बजे तक शव उसी बेड पर पड़ा हुआ था जहां उसका उपचार किया गया। वार्ड में भर्ती अन्य मरीज शव की बदबू से और भी बीमार पड़ने लगे, अस्पताल प्रशासन समेत डॉक्टर को मरीज एवं उनके परिजनों के द्वारा मोबाइल पर फोन करते रहे, घंटी बजती रही पर साबह के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अब सवाल यह उठता है कि मरीज के गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने पर अधिकारी एवं डॉक्टर कितने जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते है। जो साफ साफ दिखाई दे रहा है।

देखें वीडियो :

अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस की लापरवाही, घंटों पड़ा रहा शव : सदर अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण रविवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक अज्ञात शव 14 घंटों से बेड पर पड़ा रहा। मरीज़ों के बीच शव पड़ा होने के कारण भर्ती मरीज़ों को शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे से लेकर रविवार दिन के ढ़ाई बजे तक लोग शव के बदबु से परेशान रहना पड़ा। बच्चे काफी डरे सहमे थे। मामले के बाबत मरीजों ने अस्पताल कर्मियों से शिकायत की, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने सिर्फ पदाधिकारियों द्वारा सही समय आने पर पहल किये जाने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिये। वहीं जब इस मामले को लेकर सीएस व अस्पताल के डीएस से बात करने की कोशिश की गई तो डीएस द्वारा फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा गया जबकि सीएस का फोन बंद था। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधक से बात किये जाने पर उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन की प्रक्रिया के लिए शव को नहीं उठाया गया था। मरीजों को परेशानी को देखते हुये शव को जल्द ही पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया जायेगा। इसके बाद शव को वार्ड से बाहर निकालकर अन्य जगह पर ले जाया गया।

बुधमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला 60 वर्षीय बीमार व्यक्ति, बनमनखी रेल मंडल पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती अज्ञात शव को लेकर बनमनखी रेल मंडल के पुलिस पदाधिकारी राम बच्चन सहाय ने बताया कि शुक्रवार को बुधमा में 05583 डाउन सवारी के कोच संख्या 97495 में रेलवे में भीख मांगकर गुजारा करने वाले किसी अज्ञात व्यक्ति के बीमार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे बीमार व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं विभाग की रिपोर्ट की माने तो शनिवार की रात साढ़ 12 बजे उस व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद से सदर अस्पताल में शव रखा हुआ है। राम बच्चन सहाय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना : गौरतलब है कि अस्पताल प्रशासन में सक्रियता व अस्पताल में सही जगह के अभाव में अक्सर मौत के बाद घंटों वार्ड में शव पड़ा रहता है। इस कारण मृतक परिजन सहित अन्य मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 12 अप्रैल 2019 को सहरसा जिला सोनवर्षा निवासी रेणु कुमारी की मौत आग से झूलसने के बाद इलाज के क्रम हो गई थी। इसके बाद कागजी प्रक्रिया के अभाव में सामान्य वार्ड के फर्श पर करीब ढ़ाई घंटे शव पड़ा रहा। शव के बदबु के कारण वार्ड से मरीज भाग गये थे, लेकिन इस बार तो हद हो गयी कि 14 घंटे तक बेड पर ही शव पड़ा रह गया। ऐसी घटनाओं के बाद भी सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं आ रही है।


Spread the news