मधेपुरा : घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, सस्पेंस बरकरार, पुलिस की तहकीकात जारी

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज थाना अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के वार्ड 10, विष्णुपुर गाँव में शनिवार की रात घर में सो रही एक 20 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या और हत्या करने वालों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है, पुलिस इस मामले में मृतका के भाई, ससुर, देवर समित अन्य रिश्तेदारों पूछताछ में जुट गई है। मृतका नाम चन्दा देवी था जो पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में थी, और उसका पति रंजित यादव मजदूरी करने मुंबई गया है।

जानकारी अनुसार कल रात मृतका चंदा देवी अपने घर में सो रही थी, सुबह होने पर उसे जगाने जब उसकी माम उसके कमरे में गई तो खून से लथपथ बेटी की लाश देखकर चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गये। बेटी की बेरहमी से की गई हत्या से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। घर में मातमी सन्नाटा छा गया है।
हत्या की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमारअपने दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंची। पुलिस ने मृतिका के भाई, ससुर देवर सहित आस पड़ोस के महिलाओं से गहन पूछताछ की हैं। चंदा के गले के उपर धारदार हथियार से दो बार वार किया गया है जो स्पष्ट रूप से दिख रही थी। हलांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बताया जाता है कि मृतका के पति रंजित यादव विगत कई माह से बम्बई में रहकर मजदूरी करते है। मृतका अपने मायके पड़वा नवटोल के विष्णपुर में करीब 20 दिनों से रह रही थी। बताया गया कि मृतका का ससुराल उसी पंचायत के वार्ड 12 में हैं। लगभग छह वर्ष पूर्व मृतका के पिता का बीमारी की वजह मृत्यु हो गयी थी। जिसके एक वर्ष बाद पंचायत के विष्णुपुर वार्ड 12 निवासी मुंगालाल यादव के मंझले पुत्र रंजीत कुमार से शादी हुई थी। शादी के पांच वर्ष बाद भी उसे कोई संतान नही होने के कारण रंजीत अपनी पत्नी को अच्छे डाक्टर से इलाज करवाने बम्बई ले जाने वाला था। लेकिन इसी बीच चंदा की हत्या हो गयी।

मृतका के ससुर मुंगालाल यादव ने बताया कि उसकी से भी आपसी विवाद नही था। जानकारी अनुसार मृतका के मोबाईल से शनिवार की रात करीब 12 बजे तक दो तीन नंबरो पर बातचीत हुई हैं। नंबरो की गहन जांच होने पर कुछ स्पष्ट हो सकता हैं।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया हैं। मृतका का मोबाइल  जब्त किया गया है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।


Spread the news