दरभंगा : जाले थाना अंतर्गत बाइक-आॅटो की टक्कर में सात हुए घायल, सभी का इलाज है जारी

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : रविवार को जाले थाना अंतर्गत जाले-घोघराहा राजकीय उच्च पथ के खेशर विद्युत सब स्टेशन के पास पुल पर बाइक और आॅटो के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से सात महिला पुरूष बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायल रेफरल अस्पताल जाले में ईलाजरत है।

घटना की सूचना मिलते ही जाले थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव पुलिस वल के साथ घटना स्थल पहुंचकर सभी घायलों को पुलिस गाड़ी से रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना स्थल से दुर्घटना ग्रस्त बाइक एवं टेम्पू नम्बर बी0आर0 7पी 4960 को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घनाग्रस्त आॅटो चालक घटना स्थल से फरार बताया जाता है। घायलों में अपने ननिहाल खेशर गांव आये बाइक चालक मुहम्मदपुर गांव के सहदेव साह के पुत्र लखेन्द्र साह जहां घायल हो गए। वहीं आॅटो में सवार यात्री सीमावर्ती मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बगवास गांव के लखविन्दर राम की पत्नी सकुन्ती देवी घायल हो गयी। वही उसी गांव के परीक्षण राम की पत्नी सुमित्रा देवी एवं परीक्षण राम के दो पुत्र रमेश राम, उमेश कुमार राम बुरी तरह से घायल हो गये। वहीं परीक्षण राम की पुत्री सुमाला कुमारी को चोटें आई है। अपने परिजनों के साथ जा रही ईश्वर राम की पत्नी किरण देवी, एवं पुत्री सोनी कुमारी भी चोटिल हो गयी है।

सभी घायलों की चिकित्सा रेफरल अस्पताल जाले में कि जा रही है। बताते चले कि जहां बाइक चालक जाले से सामान लेकर खेशर अपने ननिहाल जा रहा था। वहीं टेम्पू में सवार यात्री बगवास से लखनपुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहें थे।


Spread the news