जेईई मेन 2019 में अकादमी ऑफ़ फिजिक्स के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Spread the news

अनुप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

पटना/दरभंगा/बिहार : मौलागंज स्थित अकादमी ऑफ़ फिजिक्स के टारगेट बैच के छात्र अनिश कुमार ने ऑल इंडिया केटेगरी में 99.3 , अंबरीन फातिमा ने 99.26 , साहिद अफरीदी ने 97.2, मिंटू पासवान ने 94.4, अवधेश कुमार मिश्र ने 93 ,गुंजन कुमारी ने 93 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर NIT में अपना स्थान पक्का किया।

जोगियारा के रहने वाले अनीश ने अपनी सफलता का कारण क्लास में होने वाले बेहतर शिक्षण, रेगुलर टेस्ट औ उचित मार्गदर्शन को मानते हैं। वो कहते हैं। उनकी सफलता में उनके माता-पिता के प्रोत्साहन के साथ-साथ इंजीनियर आर ई खान सर का भी बहुत बड़ा योगदान है।
अकादमी ऑफ़ फिजिक्स के फाउंडर एवम डायरेक्टर श्री इंजीनियर आर ई खान ने सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए एडवांस में अच्छा करने की कामना की है। वो कहते हैं की “ स्टूडेंट्स की सफलता में उनकी मेहनत सर्वोपरी है इसके साथ ही उनके परिवारजनों का सहयोग और अकादमी ऑफ़ फिजिक्स का शिक्षण और सही मार्गदर्शन का भी योगदान रहा है। हम हमेशा अपने छात्रों को पढाई का बेहतर माहौल देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है हर साल रिजल्ट शानदार होता है। इस साल NIT के लिए सफल होने वाले बच्चों की संख्या लगभग 25 है। यह हमारे कोचिंग और पूरे मिथिलांचल के लिए काफी गर्व की बात है।


Spread the news