भोजपुरी फिल्म-‘सच्चाई हमार ज़िन्दगी’ का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेज गति से जारी

Spread the news

अनुप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

ग्लोबल राज प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले बनी चर्चित फिल्म निर्देशक कुमार विकल की अति महत्वाकांक्षी भोजपुरी फिल्म-‘सच्चाई हमार ज़िन्दगी’ अब बहुत जल्द ही सिने दर्शकों तक पहुंचने वाली है। झारखंड, बिहार और दिल्ली के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्माई गई इस भोजपुरी फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य इन दिनों तेज गति से जारी है।

शैलेश कुमार सिंह द्वारा निर्मित इस साफ-सुथरी फिल्म के लेखक कुमार विकल छायाकार संदीप मूर्ति, गीतकार श्रवण बिहारी, संगीतकार विपिन बिहारी, संवाद लेखक कालीदास पांडे, संपादक विनय भूषण, सह-निर्माता डाॅ. विजय राज सिंह तथा प्रोडक्शन डिजायनर भीम सिंह हैं। बकौल निर्माता शैलेश कुमार सिंह यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों में व्याप्त अश्लीलता के खिलाफ एक जंग है।

फिल्म के सब्जेक्ट व कहानी में एकदम नयापन है तथा इसमें सिने दर्शकों को काॅमेडी, एक्शन, रोमांस आदि सभी चीजें देखने को मिलेंगी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार सचित कुमार, अंजलि, दिलीप कुमार, माही सिंह, अफसर नईम, आलिया, मनोज सिन्हा, प्रवीण सिंह, रेखा साव, राजकुमार राही,बिनय सिंह, सुभाष कुमार, रेशमा राठौड़, नईम, विवेक यादव, नौशाद, पिंटू गुप्ता, बी.एन. पंडित और कृष कुमार आदि हैं।


Spread the news