वैशाली : अलग अलग जगहों से पति एवं पत्नी की लाश बरामद, इलाके में सनसनी

Spread the news

मो0 नदीम रब्बानी की रिपोर्ट

वैशाली/बिहार :  ज़िले के गोरौल थाना अंतर्गत रसूलपुर गाँव में ससुराल आये एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की अज्ञात अपराधियो द्वारा पीट-पीट कर एवं गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की लाश घर के पास ही मिली, जबकी उसके पति की लाश घर से लगभग 3 किमी की दूरी पर पीरापुर चौर के एक पोखर के भिण्डा पर अवस्थित एक पेड़ में लटकी मिली हैं।

 शव का दौनो हाथ रस्सी से बांधा हुआ था और रस्सी पेड़ में बांधी हुई थी। और पेड़ के सहारे शव खड़ी थी। सनद रहे की गर्दन में रस्सी नहीं हैं। बड़ी चालाकी से हत्या के बाद शव को पेड़ के सहारे खड़ा कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयीं हैं।
घटना स्थल से प्राप्त समाचारों के अनुसार रूसूलपूर गाँव के वीरेंद्र राम की लड़की बिन्दु देवी (30).की शादी वैशाली जिला के महनार थाना अंतर्गत रामपुर बघेल गाँव के अशोक राम (35)के साथ हुयी थी। जिससे तीन लड़का हैं।

बताया जाता है कि अशोक होली मनाने ससुराल आया था, जबकी बिन्दु कुछ दिनों से मायके में थी।
होली की रात महल्ले में होली चरम सीमा पर था किसी को भी मालूम नहीं की दौनो पति पत्नी घर से कब गायब हुए। सुबह हत्या कर फेंकी गयीं बिन्दु की लाश घर से 3 सौ गज की दूरी पर एक कटहल कें पेड़ कें पास मिली। परिजनो नें शव कें वारे में पुलिस को खबर नहीं कर जनप्रतिनिधि को सूचित किया। जिसकी सलाह पर आनन फानन में परिजनो नें शव को मधूरापूर चौर में जला दिया। अध् जली शव को लाकर रूसूलपूर मलीक पुरा गाँव कें सीमा अवस्थित गंडक नहर कें शाईफन कें पास दफना कर फरार हो गये। मुखाग्नि बड़े पुत्र जिगर कुमार नें दिया।
इसी बीच पीरापुर चौर कें एक पोखर कें पास एक शव होने की खबर पर लोग उमड़ पड़े। मृतक का सीना फूला हुआ था। बहरहाल खबर लिखे जाने तक लोगों को पुलिस के आने का इन्तेज़ार था।


Spread the news