भव्य तरीके से मनाया जायेगा स्व0 भोला पासवान शास्त्री की जयंती समारोह- डाॅ0 सुरेश पासवान

Spread the news

सीमाब अख्तर
वरीय उप संपादक

पटना/बिहार : स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की जयंती 23 सितम्बर, 2018 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में मनाया जायेगा। इस समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे।
इस जयंती समारोह में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतागण के साथ-साथ दल के सभी माननीय वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद के साथ सभी जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डाॅ0 सुरेश पासवान करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ0 सुरेश पासवान ने कहा कि जयंती समारोह में सम्पूर्ण बिहार के खासकर अनुसूचित जाति समुदाय के लोग भारी संख्या में आयेंगे जिसके लिए प्रमंडल एवं जिला स्तर पर तैयारी समिति के माध्यम से बैठकों का दौर चल रहा है। स्व0 भोला पासवान शास्त्री जी बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री एवं केन्द्र सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वे सादगी एवं ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने बड़े ही कुशलतापूर्वक शासन का संचालन किये। भले ही लंबे समय का अवधि उन्हंे नहीं मिला परन्तु अपने शासन काल में बिहार के सर्वांगिण विकास के कई मिसाल कायम किये।
बैठक में राजद प्रदेश महासचिव राजेन्द्र पासवान, डाॅ0 रंधीर यादव, देवमुनी सिंह यादव, शोभा पासवान, निराला यादव, डाॅ0 आशीष कुमार सिन्हा, भगवान पासवान, अरूण कुमार पासवान, अरूण कुमार यादव, हरिवंश पासवान, अशोक कुमार यादव, चंदन कुमार चैधरी, सुरेन्द्र कुमार यादव, सेवालाल अम्बेदकर, शंकर पासवान, पृथ्वीराज चैहान, दिलीप कुमार, भोला प्रसाद यादव, किशोर कुमार, श्यामनंदन पासवान, ओमप्रकाश पासवान, गुड्डू कुमार आदि उपस्थित थे।


Spread the news