मधेपुरा/बिहार : 103 जीविका स्वंय सहायता समूहों को तीन करोड़ नौ लाख का ऋण वितरण

Spread the news

अमित कुमार
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा द्वारा सोमवार को जीविका स्वंय सहायता समूह को लगभग तीन करोड़ नौ लाख की ऋण राशि 103 जीविका स्वंय सहायता समूहों को दी गई। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन कश्यप, शाखा प्रबंधक विवेक किशोर, मो नोशाद अहमद, जीविका बैंक कन्संलटेंट राजेंद्र साहू, संचार प्रबंधक जीविका विवेक कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृतुंजय कुवर के हाथों से जीविका दीदियों को तीन करोड़ नौ लाख की ऋण राशि का चेक जीविका समूहों को दिया गया।

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन कश्यप के द्वारा जीविका दीदियों के समूहों एवं उनके कार्य शेली का प्रशंसा किया गया और उन्होंने ने कहा कि जीविका महिला सशक्तिकरण के दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। जीविका की दीदियांं बैंक से ऋण लेकर गावं में छोटे – छोटे रोजगार चला रही है और अपने जरूरतों को पूरा कर कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि आज के दिन जीविका का एक भी खाता एनपीए नहीं है और जीविका के समूहों का ऋण खाता का लेन- देन काफी सराहनीय है।

 बैंक कन्संलटेंट राजेंद्र साहू के द्वारा जीविका के कार्यों एवं उदेश्यों पर प्रकाश डालते हुआ बताया की आज पुरे जिला में जीविका के साथ भारतीय स्टेट बैंक जीविका समूहों को ऋण देने में तत्पर्य है। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृतुन्जय कुवर ने बैंकों के इस पहल की प्रसंशा करते हुए बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका की दीदी बैंक से ऋण लेकर अपना जीविकोपार्जन कर आय को बढ़ा रही है, जैसे गाय पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सिलाई मशीन, छोटे – छोटे रोजगार कर अपनी आमदनी बढ़ा रही है। आज जीविका के दीदी काफी खुश है। उन्होंने बताया की प्रखंड में कुल 2365 जीविका स्वंय सहायता समूह संचालित है, जिनमे 2112 समूहों का बैंक में खाता खुल गया है, जिनमे कुल 1956 समूहों को बैंक से क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से ऋण की राशि बैंकों के द्वारा दिया जा चूका है। जिनमे एडीबी बैंक में कुल 469 का बचत खाता खोला गया,  इन सभी समूहों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से समूहों को एडीबी बैंक के द्वारा लगभग 12 करोड़ की ऋण राशि दिया गया है, जिनमे जीविका परियोजना के द्वारा भी लगभग चार करोड़ की ऋण राशि विभिन्न मदों में दिया गया है।

 इन सभी समूहों के जीविका दीदियांं स्वरोजगार से जुड़ कर अपने आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है।  इसी प्रकार शाखा प्रबंधक एवं एग्रीकल्चर ऑफिसर के द्वारा भी जीविका के कार्यों की प्रसंशा किया गया और साथ ही साथ जीविका दीदियों को सुकन्या योजना के बारे में बताया गया।

 इस कार्यक्रम में राजेंद्र साहू, मनीष कुमार मुन्ना, विवेक कुमार, अरविन्द कुमार, तारानंद तरुण, नूतन कुमारी, मुन्नी कुमारी,अन्नू कुमारी, आरती कुमारी, प्रवीण कुमारी, स्वेता कुमारी, जीविका बैंक मित्र नीतू कुमारी, नूतन कुमारी सहित सैकरों जीविका दीदियाँ उपस्थित थी।


Spread the news