मधेपुरा : शिक्षा सुधार, जन-जन का अधिकार हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने हेतु रालोसपा कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Spread the news

2 फरवरी को जगदेव बाबू के जयंती पर राजभवन मार्च कर राज्यपाल को एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपेगी रालोसपा

16 जनवरी 2019 को रालोसपा के संरक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा कार्यक्रम की सफलता को लेकर मधेपुरा से बिहारीगंज तक करेंगे रोड शो

प्रेमजीत कुशवाहा
 संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा सुधार जन जन का अधिकार हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने हेतु रालोसपा कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

हस्ताक्षर अभियान में रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार मेहता, मधेपुरा जिला अध्यक्ष रवि शंकर कुशवाहा उर्फ पिंटू मेहता, राजेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा, बेचन कुमार, विपिन कुमार, राज किशोर कुमार कुशवाहा, अशोक ठाकुर, मसूदन मंडल, मोहम्मद इकबाल आदि अनेकों कार्यकर्ता ने डोर टु डोर घूमकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने हेतु 16 जनवरी 2019 को रालोसपा के संरक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा सुधार जन जन अधिकार कार्यक्रम की सफलता को लेकर रोड शो के दौरान मधेपुरा और ग्वालपाड़ा में नुक्कड़ सभा संबोधित करते हुए उदाकिशुनगंज फुलौत चौक पर सभा को संबोधित करते हुए बिहारीगंज बाजार में सभा संबोधित करते हुए पूर्णिया को जाएंगे। प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार मेहता ने बताया कि
2 फरवरी को जगदेव बाबू के जयंती पर रालोसपा राजभवन मार्च कर राज्यपाल को एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपेगी।

मधेपुरा के रालोसपा जिला अध्यक्ष रवि शंकर कुशवाहा उर्फ पिंटू मेहता ने बताया कि बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर रालोसपा ने शिक्षा सुधार जन जन का अधिकार हस्ताक्षर अभियान संघर्ष चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए समस्त जिला वासियों से इस अभियान को समर्थन देने का अपील किया है।


Spread the news