मधेपुरा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन के आलमनगर और बिहारीगंज विधायक के प्रति किया आक्रोश व्यक्त, अनदेखी का लगाया आरोप   

Spread the news

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को उदाकिशुनगंज कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण सह उपादान मेला में भाजपा कार्यकर्ताओं की जानबूझकर अनदेखी की गई जदयु का एनडीए में शामिल होने के बाद बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन कुमार मेहता आज तक किसी भी बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मिलित नहीं किया है

प्रेमजीत कुशवाहा
 संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पोद्दार भवन में   भाजपा कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा के सभी प्रखंडों व पंचायतों बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने की।

बैठक शुरू होते हीं कार्यकर्ताओं ने एनडीए के घटक दल जदयू के आलमनगर और बिहारीगंज विधानसभा के वर्तमान जदयू विधायक के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। भाजपा का कार्यकर्ताओं ने दोनों विधानसभा के विधायक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ एनडीए गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जदयू के आलमनगर के विधायक नरेंद्र नारायण यादव और बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन कुमार मेहता यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं का जानबूझकर उपेक्षित कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जदयु का एनडीए में शामिल होने के बाद बिहारीगंज विधानसभा के विधायक निरंजन कुमार मेहता आज तक किसी भी बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मिलित नहीं किया है। यहां के भाजपा कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। किसी भी स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आरोप लगाया कि दोनों विधायक के उपेक्षा के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन भी भाजपा कार्यकर्ताओं की खुलेआम उपेक्षा करती हैं।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार को उदाकिशुनगंज कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण सह उपादान मेला में भाजपा कार्यकर्ताओं की जानबूझकर अनदेखी की गई। जबकि उक्त मेले का उद्घाटन आलमनगर के विधायक नरेंद्र नारायण यादव और बिहारीगंज के विधायक निरंजन कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से किया था। उक्त मेले में उद्घाटन के मौके पर स्थानीय प्रशासन द्वारा एनडीए घटक दल के सिर्फ जदयू कार्यकर्ताओं को आमंत्रित आमंत्रित किया गया। जबकि एनडीए के घटक दल भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अपमानित किया गया। इतना ही नहीं पिछले वर्ष के कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की गई थी। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यही स्थिति बनी रही तो जदयू विधायक द्वय के क्रियाकलाप के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की जाएगी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंटु कुमार यादव ने कहा कि कॉलेज चौक से पिपरा करोति जाने वाली निर्माणाधीन पथ में सड़क कटाव की दिशा में स्थानीय विधायक और प्रशासन कि सार्थक पहल नहीं किये जाने से जिलाधिकारी को सामुहिक रुप से शिकायत करने का निर्णय लिया गया है।

मौके पर बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष मणिकांत सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटे लाल पोद्दार, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार, वरिष्ठ नेता विवेकानंद सिंह, अधिवक्ता सुबोध प्रसाद सिंह, डॉक्टर गोविंद प्रसाद सिंह, अरुण कुमार साह, बृजेश कुमार सिंह, कुमार अभिषेक, अजय कुमार मेहता, राम प्रवेश राका, अरविंद मुखिया, गोपाल मिश्र, बृजेश मंडल, रंजीत कुमार आजाद, बालेश्वर भगत, प्रदीप साह, नंदन साह, धर्मेंद्र मंडल, अरविंद कुमार आदि ने भी स्थानीय विधायक द्वय के प्रति तीखा आक्रोश व्यक्त किया।


Spread the news