दरभंगा : भाजपा के एमएलसी प्रो. सूरजनंदन कुशवाहा के असमायिक निधन पर जिला भाजपा ने की शोक सभा

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधान परिषद के सदस्य, भाजपा बिहार प्रदेश के पूर्व महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रोफेसर सूरजनंदन कुशवाहा के असमायिक निधन पर शोक प्रकट किया।

जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने शोक संदेश व्यक्त करते हुए कहा की सूरजनंदन कुशवाहा कार्यकर्ताओं के नेता थे। वो दरभंगा के क्षेत्रीय प्रभारी के रूप मे अपने कार्यकुशलता से संगठन की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहे। दरभंगा के सभी कार्यकर्ताओं से कुशवाहा जी का गहरा लगाव था। उन्होंने समाज के क्षेत्र मे भी अनेकों कार्य किये थे। उनके निधन से पूरा भाजपा जिला परिवार मर्माहत है। उनके निधन से खाली जगह को भरना पार्टी के लिए मुश्किल ही नही नामुमकिन होगा। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों मे लोकसभा पालक डाँ रंगनाथ ठाकुर, डाँ मुरारी मोहन झा, जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिवजी यादव, संजीव साह, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक, डाँ रामचन्द्र प्रसाद, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, सचिन जैन, संतोष पासवान, राजेश रंजन, रमाशंकर ठाकुर, अमित झा, अशोक अमर यादव, वीणा झा, पारसनाथ चौधरी, रामबिलास भारती शामिल थे।


Spread the news