दरभंगा : अटल जी के जयन्ती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंबल बाँटा

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : अटल बिहार वाजपेयी के जयन्ती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला दरभंगा के अध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा लवली के नेतृत्व में आज लहेरियासराय स्टेशन परिसर में गरीब व नि:सहाय लोगों के बीच 100 कम्बल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा लवली ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दुस्तान के ही नहीं सम्पूर्ण विश्व के नेता थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के कल्याण हेतु लगाया। अटल जी का व्यक्तित्व पूजनीय था। अटल जी मिथिला के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। वे विकास पुरूष के साथ-साथ जन-जन के नेता थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी ने कहा कि अटल जी भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दलो के नेताओं के लिए भी लोकप्रिय थे। इसलिए विपक्ष के नेता भी श्रधेय अटल जी के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोल सके। दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिलावासी वाजपेयी जी का ऋणी रहेगा।

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कहा कि अटल जी के प्रेरना से ही आज भाजपा केन्द्र में मजबूत सरकार के रूप में जनहित मे कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ता अटल जी के पदचिन्हो पर चलकर देश सेवा मे लगे।

इस अवसर पर सत्यम ठाकुर, अशेश्वर पासवान, आशुतोष झा, किशोर पासवान, सुर्यांश झा, पीयूष कर्ण उपस्थित थे।


Spread the news