मधेपुरा : आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी के सामने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

Spread the news

सुभाष कुमार
संवाददाता
घैलाढ़, मधेपुरा

घैलाढ़/मधेपुरा/बिहार : आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर अपनी 14 सुत्री मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी घैलाढ़ प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया, पुतला दहन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने हमारी मांगें पूरी करो, नीतीश कुमार हाय! हाय!, मंगल पाण्डेय हाय! हाय!…के नारे लगाते हुए घैलाढ़ पीएचसी के सामने प्रदर्शन किया।

आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोग मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर डटी रहेंगी और ओपीडी, टीकाकरण, डिलेवरी, मुस्कान, बंध्याकरण आदि स्वास्थ्य सेवाओं को नहीं चलने देंगीं। वहीँ दूसरी तरफ उनके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखने लगा है। अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। सभी आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तबतक उनलोगों का आंदोलन जारी रहेगा।

पुतला दहन करने वालों में आशा कार्यकर्ता संघ की प्रखंड अध्यक्ष कुमारी, सचिव नीतू भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष पूनम कुमारी, उपाध्यक्ष अंजू भारती, पुष्पांजलि, प्रभा कुमारी, नीलम कुमारी, सीता देवी, राजकुमारी, पिंकी देवी, आशा कुमारी, बबली कुमारी, मीरा देवी, सहित सभी आशा शामिल थीं।


Spread the news