मधेपुरा : मधेपुरा-पूर्णियां एनएच 107, मरम्मती की मांग को लेकर किया घंटों सड़क जाम

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मधेपुरा-पूर्णियां एनएच 107, सड़क मरम्मती की मांग को लेकर को गौशाला चौक पर मंगलवार को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर और भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने घंटो सड़क जामकर जोड़दार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये। सड़क जाम सुबह करीब नौ बजे से दिन के तीन बजे तक जारी रहा। जामस्थल पर किसी पदाधिकारी के नही पहुंचने से प्रदर्शनकारीयों ने चार बजे के बाद स्वतः जाम हटा लिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले नेता केके सिंह राठौर ने कहा जनहित की समस्याओं पर सरकार उदासीन बना हुआ हैं। कई वर्षो एनएच 107 जर्जर अवस्था में पड़ा हैं। मुख्य मार्ग होकर मुरलीगंज के दुर्गा चौक, महावीर चौक से जानकीनगर तक जाने में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। इस मार्ग होकर सफर करने वाले लोग हमेशा दुर्घटना की आशंका से सहमें रहते हैं। सड़क पर पांच से छह फूट तक गड्ढा बन गया हैं। जिसमें प्रतिदिन बड़े – छोटे वाहन दुर्घटना के शिकार होते हैं। कई बार तो मोटरसाईकिल सवार भी इस गड्ढे में गिर जातें हैं। जिस कारण चालक घालय होते हैं। वही उन्होंने यह भी कहा कि सड़क मरम्मती की मांग को लेकर वरीय अधिकारीयों को कई बार लिखित व मौखिक जानकारी दी गयी हैं। तब भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं।

इतना ही नही इस समस्या को लेकर मंत्री, सांसद और विधायक से भी कई बार कहा गया हैं लेकिन कोई असर नही हुआ हैं। इससे आजीज होकर हमलोगों ने अब सड़क मरम्मती की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया हैं। आगामी एक सप्ताह के भीतर अगर सड़क मरम्मती कार्य आरंभ नही होता हैं तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

वही अन्य कार्यकर्ता रामस्वरूप मुखिया, महेश कुमार, राजेंद्र मंडल, नारायण सिंह, राजू कुमार, केके क्रांती, बिट्टू कुमार, विजय मुखिया, जटा कुमार ने भी संबोधित कर समस्याओं से अवगत कराया।


Spread the news