वैशाली : दशहरा को लेकर डीएम और एसपी ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

Spread the news

रिपोर्ट: मो0 नदीम  रब्बानी                                 

वैशाली/बिहार : शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष  में दशहरा त्यौहार के अवसर पर विधि संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, दंडाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के संयुक्त बैठक जिला पदाधिकारी उदिता सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जगु नाथ रेड्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 विधि व्यवस्था संधारण हेतु कुल 421 प्वाटंस पर दन्डा धिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यदि किसी हाल में इस अवसर पर संप्रदायिक घटना घटित हो जाती है  तो तत्क्षण घटनास्थल पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष ओपी अध्यक्ष,  घटनास्थल पर पहुंचकर नियमानुसार करवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संप्रदायिक घटना के घटित होने पर त्वरित कार्रवाई हेतु और मंडल स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम( qrt)  गठित करने का निर्देश दिया गया है। विधि व्यवस्था जुलूस का संचालन तथा संप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने हेतु द.प्र.स.  तथा भारतीय आरक्षी अधिनियम के अंतर्गत  दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ।

पर्व त्योहारों के अवसर पर असामाजिक  झुंड बनाकर तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी दो पहिया वाहन चलाते हैं।  अश्लील हरकत करने वाले बाइकर्स गैंग पर नियंत्रण रखने हेतु संबंधित थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सतत भ्रमण  सील होकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ह।

  लाउडस्पीकर 6:00 बजे प्रातः से 10:00 बजे रात्रि तक ही  निर्धारित है। डेसी बल के अनुरूप बजाएं जाएंगे डीजे पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना की वीडियोग्राफी करने तथा संवेदनशील जागने पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था  का निर्देश दिया गया है।

5, अक्टूबर 2019 से दिनांक 9 अक्टूबर 2019 से मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक थाना प्रभारी, वरिये पदाधिकारी के आदेश प्राप्ति होने तक जिला नियंत्रण कक्ष  कार्यरत रहेगा।

 संयुक्त ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक ने  सभी प्रतिनिधित्व पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई विशेष निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें तथा आवंटित माहौल की सूचना अविलंब दें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कंट्रोल रूम अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना पदाधिकारी मोबाइल हमेशा अपने पास रखें। जुलूस निकालने पर लोगों का ग्रीन सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि आप सभी पंडालों का  मुआयना करें तथा अग्नि, आंधी, विद्युत संपर्क, आपदा इत्यादि में हो सकने वाली किसी प्रकार के अप्रिय घटना से पूजा समिति तथा पदाधिकारियों को अवगत कराएं। किसी प्रकार के बैनर, फ्लेक्स गाना  बजाने, वाले लोगों को धारा 107 के बारे में  उसके अभिभावकों को समझाएं । देर रात में घूमने वाले संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखें।

  इस बैठक में  में उप विकास आयुक्त विजय प्रकाश मीणा, अपर समाहर्ता जितेंद्र कुमार साह, सहित सभी प्रखंड जिला स्तरीय प्रति नियुक्त  दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।


Spread the news